अब व्हाट्सएप पर भी खरीद पाएंगे Jio Mart वाले प्रोडक्ट्स

अब व्हाट्सएप पर भी खरीद पाएंगे Jio Mart वाले प्रोडक्ट्स

By Abhishek Paswan – 10 January, 2023

नमस्कार दोस्तों,

मार्क ज़ुकेरबर्ग और मुकेश अम्बानी के बीच हुई बातचीत के बाद अब रिलायंस जियो और व्हाट्सएप एक ही प्लेटफार्म पर  ग्रोसरी प्रोडक्ट्स को बेचना शुरू करेंगे, यानी जिओ मार्ट एप जिसमे आप समान खरीदते थे वही चीज अब व्हाट्सएप पर खरीद पाएंगे।

देखा जाए तो व्हाट्सएप पर ऐसी फीचर्स पहले से ही मौजूद हैं जैसे कि व्हाट्सएप बिजनेस। लेकिन व्हाट्सएप पर भी ग्रोसरी प्रोडक्ट्स,फूड आइटम्स, इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस इत्यादि चीजों को खरीद पाएंगे।

व्हाट्सएप पर प्रोडक्ट्स कैसे खरीदे:-

1. सबसे पहले व्हाट्सएप एप्लीकेशन को ओपन कीजिए, उसके बाद Jio Mart Shop अकाउंट में जाए।

2. दूसरा स्टेप है, Jio Mart Shop का अकाउंट ओपन करने के बाद ऊपर में शॉप का आइकन दिखेगा उस पर क्लिक करें।

3. तीसरा स्टेप है, यहां पर बहुत सारे प्रोडक्ट्स को खरीदने का विकल्प देखने को मिलेगा जैसे कि वेजिटेबल्स एंड फ्रूट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, ड्राई फ्रूट्स इत्यादि सामान उपलब्ध होंगे।

4. चौथा स्टेप है आपको जो भी सामान खरीदना होगा उस पर क्लिक करके अपने “कार्ट” पर ऐड करें और बाय प्रोडक्ट पर क्लिक करें।

पड़ने के लिए धन्यवाद!

लेखक के बारे मे :-

Abhishek Paswan is the owner and editor in chief of this website. He use to write  articles related to newly launched technologygadgets & internet information.