भारत में अक्तूबर में दस्तक देगा 5G, जल्द उठा पाएंगे लाभ

By Abhishek Paswan –  26 सितंबर, 2022

खास बातें:-

  • एक अक्तूबर से भारत में 5G हो सकता है लाँच।
  • 5G का उद्घाटन करेंगे देश के पीएम।

खबरों की माने तो एक अक्तूबर से भारत में 5G लॉन्च हो सकता है, जिसको लेकर लोगों में काफी उत्सुकता भी है, क्योंकि 5G का इंतजार लोग काफी देर से कर रहे है। 5G से क्या कर सकते है?, 5G की स्पीड क्या होगी? 5G हम कब से अपने मोबाइल में इस्तेमाल कर पाएंगे? और भी बहुत कुछ…

एक अक्टूबर को क्या खास है?

एक अक्तूबर को ही IMC (Indian Mobile Congress 2022) का इवेंट छठवीं बार 1 से 4 अक्तूबर के बीच आयोजित होगा, जिसे  DOT (Department of Telecommunication) आयोजित करेगा, और उसी दिन हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 5जी का उद्घाटन भी करेंगे।इस इवेंट को दिल्ली में देख जा सकता है, जिसमें बहुत सारे लोग शामिल होंगे और सिर्फ प्रौद्योगिकी (technology) से सम्बन्धित जानकारियों को सांझा करेंगे। जल्द ही 5जी सेवाएं आपको अपने शेयरों में देखने को भी मिल सकती है।

किन-किन शहरों में लाँच होगा 5G सेवा?

5जी सेवा की बात करें तो आपको कुछ मुख्य शहरों में ही 5जी सेवा देखने को मिलेगी, जैसे की बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, पुणे, लखनऊ, गुड़गांव, चन्नई, अहमदाबाद, चंडीगढ़, कोलकाता, गांधीनगर इत्यादि शहर शामिल है। सूत्रों की माने तो 2023 तक पूरे भारत में 5G सेवाएं कोने-कोने तक पहुंचाया जा सकता है यानी 2023 तक 5G सेवाएँ आपके घर तक भी पहुंच चुके होंगे।

कोन-कोन सी कंपनी आपको देगी 5जी सेवा?

हाल ही में हुई 5G स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान बहुत सारे कंपनियों ने इस नीलामी में भाग लिया था। जिसमें रिलायंस जियो, भर्ती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अडानी नेटवर्क जैसे कंपनियां भी शामिल थी। देखा जाए तो 5जी सेवा को लाने की दौड़ में रिलायंस जियो और भर्ती एयरटेल सबसे आगे है, और माना जा रहा है की यही दोनों कंपनियां 5जी सेवा देश में जल्द ही शुरू कर सकते है।

5जी का स्पीड क्या होगा?

कंपनियों के अनुसार भारत में 5G का स्पीड 1GB प्रति सेकंड हो सकता है यानी आप कोई भी फिल्म को  मिनटों में डाउनलोड कर पाएंगे।

क्या हमें 5G नुकसान पहुंचा सकता है?

भारत में जो 5G का रेडिएशन होगा वह लोगो को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाएगा, क्योंकि कोई भी नई चीज लाँच करने से पहले उसका ट्राई लिया जाता है और 5G का ट्रायल भारत में लिया जा चुका है।

धन्यवाद!

लेखक के बारे मे :-

Abhishek Paswan is the owner and editor in chief of this website. He use to write  articles related to newly launched technologygadgets & internet information.

Leave a comment