जबरदस्त फीचर्स से लैस iPhone 14 हुआ लॉन्च,9 से प्री-बुकिंग शुरू

जबरदस्त फीचर्स से लैस iPhone 14 हुआ लॉन्च,9 से प्री-बुकिंग शुरू

By Abhishek Paswan –  9 Sept. 2022

Image credit :- Apple

विशेष बिंदु:-

  • iPhone 14 को दो कंफीग्रेशन में लाँच किया गया है iPhone 14 और iPhone 14 Plus
  • 12MP मैन कैमरा + 12MP अल्ट्रा वाइड ड्यूल कैमरा के साथ आता है।

7 सितंबर 2022 को apple ने एक इवेंट में iPhone 14 को लॉन्च किया, इस इवेंट में एप्पल ने iPhone 14 के दो कंफीग्रेशन लॉन्च किए है iphone 14 और iPhone 14 Plus, तो चलाए जानते है इसकी कीमत और फ्चर्स…

भारत में कब होगा लाँच?

7 सितंबर को एप्पल ने iPhone 14 को विश्व भर में लॉन्च कर दिया है, और इसे 9 सितंबर से प्री बुकिंग भी कर सकते है।

भारत में इसकी कीमत क्या है?

iPhone 14 की कीमत करीब ₹79,900 है और iPhone 14 Plus की कीमत करीब ₹89,900 है।

Image credit :- Apple

iPhone 14 का स्पेसिफिकेशन क्या है?

iPhone 14 में A15 बायोनिक चिप प्रोसेसर है, जो की 6 कोर के साथ आता है, और 5 कोर का GPU भी शामिल है, और ये iOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। 4GB रैम और तीन वेरिएंट वाले स्टोरेज 128GB, 256GB, 512GB में आता है।

तगड़ी बैटरी के साथ वायरलेस और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। iPhone 14 को पांच रंगो में लाया गया है मिडनाइट, पर्पल, स्टरलाइट, रेड और ब्लू। कैमरा की बात करें तो 12MP का मैन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड ड्यूल कैमरा देखने को मिलता है। 

इसकी लंबाई 5.78inch, चौड़ाई 2.82, मोटाई 0.31inch और वजन 172 ग्राम है, OLED डिस्प्ले के साथ 6.1 इंच स्क्रीन साइज और 2532×1170p रेजोल्यूशन दिए गया है। कंपनी के मुताबिक iPhone 14 में 5G कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ 5.3, GPS और NFC जैसे फीचर्स भी मौजूद है।

इसकी लंबाई 5.78inch, चौड़ाई 2.82, मोटाई 0.31inch और वजन 172 ग्राम है, OLED डिस्प्ले के साथ 6.1 इंच स्क्रीन साइज और 2532×1170p रेजोल्यूशन दिए गया है। कंपनी के मुताबिक iPhone 14 में 5G कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ 5.3, GPS और NFC जैसे फीचर्स भी मौजूद है।

Image credit :- Apple

iPhone 14 Plus का स्पेसिफिकेशन क्या है?

iPhone 14 plus में भी A15 बायोनिक चिप प्रोसेसर है, जो की 6 कोर के साथ आता है, और 5 कोर का GPU भी शामिल है, और ये iOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 4GB रैम और तीन वेरिएंट वाले स्टोरेज 128GB, 256GB, 512GB में उपलब्ध है।

दमदार बैटरी के साथ वायरलेस और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। iPhone 14 Plus को पांच रंगो में लॉन्च किया गया है मिडनाइट, पर्पल, स्टरलाइट, रेड और ब्लू। 12MP का मैन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड ड्यूल कैमरा देखने को मिलता है।

इसकी लंबाई 6.33inch चौड़ाई 3.07, मोटाई 0.31inch और वजन 203 ग्राम है, OLED डिस्प्ले के साथ 6.7 इंच स्क्रीन साइज और 2778×1284p रेजोल्यूशन भी है। कंपनी के मुताबिक iPhone 14 Plus में 5G कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ 5.3, GPS और NFC जैसे फीचर्स दिया गया है।

बॉक्स में क्या है?

बॉक्स के अंदर iPhone 14, USB टाइप-C टू लाइटनिंग केबल, और कुछ डॉक्यूमेंटेशन भी देखने को मिलता है।

धन्यवाद!

लेखक के बारे मे :-

Abhishek Paswan is the owner and editor in chief of this website. He use to write  articles related to newly launched technologygadgets & internet information.

Vivo V25Pro भारत में हुआ लॉन्च, खरीदने से पहले जरूर पढ़े

Vivo V25Pro भारत में हुआ लॉन्च, खरीदने से पहले जरूर पढ़े

By Abhishek Paswan –  25 August, 2022

Image credit :- Vivo

विशेष बिंदु:-

  • Vivo V25pro में दो कलर में देखने को मिलता है, प्योर ब्लैक और सेलिंग ब्लू ।
  • 64MP बैक कैमरा और सेल्फी के लिए 32MP कैमरा भी शामिल है।

वीवो ने Vivo V25Pro को बाजार में उतार दिया है, बेहतरीन फीचर्स से लैस इस मोबाइल फोन में एक से एक फीचर्स आपको देखने को मिलेगा जैसे की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 5G कनेक्टिविटी, और भी बहुत कुछ, तो चलिए जानते है इसके फीचर्स और कीमत, 

Image credit :- Vivo

वीवो V25pro का स्पेसिफिकेशन क्या है?

Vivo V25pro में Mediatek Dimensity 1300 का प्रोसेसर है, और fun touch OS के साथ आता है जो की एंड्रॉयड OS पर आधारित है। V25Pro में सेल्फी के लिए 32MP कैमरा और पीछे की तरफ 64MP मैन + 8MP वाइड एंगल + 2MP मैक्रो ट्रिपल कैमरा भी मौजूद है।

कंपनी की माने तो इसके दो वेरिएंट है पहला 8GB रैम+128GB स्टोरेज वाला और दूसरा 12GB रैम+256GB स्टोरेज है। 4700mAh दमदार नॉन रिमूवेबल बैटरी के साथ, 66W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट करता है। इसकी लंबाई की बात करे तो 6.5inch है, इसमें 2376×1080p रेजोल्यूशन, AMOLED डिस्प्ले और प्योर ब्लैक एवं सेलिंग ब्लू रंग में उपलब्ध है।

Wifi, ब्लूटूथ 5.2, 5G नेटवर्क, ड्यूल नैनो सिम, USB टाइप-C, GPS और OTG जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते है। इसकी लंबाई 158.mm, चौड़ाई 73.5 और मोटाई 8.6mm है, और 190g का वजन है।

Image credit :- Vivo

भारत में इसकी कीमत क्या है?

वीवो के ऑफिशियल साइट के हिसाब से 8GB रैम+128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम ₹ 35,999 है, वही 12GB रैम+256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम ₹ 39,999 है।

वीवो V25pro को कहा से खरीद सकते है?

वीवो V25pro को अमेजन, फ्लिपकार्ट और वीवो के ई स्टोर से भी खरीद सकते है।

धन्यवाद!

लेखक के बारे मे :-

Abhishek Paswan is the owner and editor in chief of this website. He use to write  articles related to newly launched technologygadgets & internet information.

Dell XPS 13 भारत में हुआ लॉन्च, Intel Corei7,16GB RAM के साथ

Dell XPS 13 भारत में हुआ लॉन्च, Intel Corei7,16GB RAM के साथ

By Abhishek Paswan –  15 August, 2022

Image credit :- Dell

नमस्कार दोस्तों,

विशेष बिंदु:-

  • Dell ने XPS 13 के दो कंफीग्रेशन को लॉन्च किया है।
  • Dell XPS 13 और XPS 13 Pro विंडोज 11 के साथ आता है।

हाल ही में Dell ने XPS के सीरीज 13 को भारत में लॉन्च किया है, और ये लैपटॉप लोगों को काफी पसंद भी अ रहा है। अगर लोगों की प्रतिक्रिया को देखे तो इस लैपटॉप को काफी अच्छे रेटिंग्स भी देखने को मिल रहा है, तो चलाए जानते है इस लैपटॉप के बरे में, 

Image credit :- Dell

इसकी स्पेसिफिकेशन क्या है?

Dell XPS 13 में जहाँ 12th जेनरेशन का इंटेल कोर i5 का प्रोसेसर दिया गया है वही DELL XPS 13 Pro में 12th जेनरेशन का इंटेल कोर i7 मौजूद है। विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ, intel का Iris Xe ग्राफिक कार्ड दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो Dell XPS 13 में 256GB SSD स्टोरेज है, तो दूसरी तरफ Dell XPS 13 Pro में 512GB SSD स्टोरेज के साथ आता है। ममेरी की बात करें तो XPS 13 में 8GB DDR5 RAM है, और XPS 13 PRO में 16GB DDR5 RAM के साथ देखने को मिलता है।

डिस्प्ले साइज करीब 13.4 इंच है जो की FHD+ नॉन्टच स्क्रीन है। कंपनी के मुताबिक इन दोनो में 2 USB type-C, एक डिस्प्ले पोर्ट और एक लैपटॉप चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। दोनों कंफीग्रेशन में WIFI 6 और Bluetooth 5.2 का सपोर्ट भी शामिल है।

कैमरा की बात करें तो दोनों में 720p का HD कैमरा और माइक्रोफोन भी दिया गया है। 3 सेल की बैटरी है जो की 45W type C चार्जिंग पावर एडाप्टर से चार्ज किया जा सकता है।

इसकी कीमत क्या है?

Dell XPS 13 की कीमत करीब ₹99,989 है, तो वही Dell XPS 13 Pro की कीमत ₹1,64,990 है।

Image credit :- Dell

लोगों क्या कहते है?

अगर ऑफिशियल वेबसाइट में नजर डाले तो या देखने को मिलता है लॉन्च के कुछ दिनों में ही Dell XPS 13 और XPS 13 Pro लैपटॉप को बहुत अच्छी रेटिंग मिली है।

पड़ने के लिए धन्यवाद !

लेखक के बारे मे :-

Abhishek Paswan is the owner and editor in chief of this website. He use to write  articles related to newly launched technologygadgets & internet information.

OPPO ने लाँच किया Reno का आठवां सीरीज OPPO Reno 8, जानिए कीमत

OPPO ने लाँच किया Reno का आठवां सीरीज OPPO Reno 8, जानिए कीमत

By Abhishek Paswan –  19 July , 2022

Image credit :- OPPO

विशेष बिंदु:-

  • OPPO ने Reno 8 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है, Reno 8 और Reno 8 pro
  • 50MP बैक कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।

हाल ही में ओप्पो ने अपने रिनो सीरीज का आठवां सीरीज बाजार में उतर दिया है। जिसे हाल में ओप्पो ने 18 तारीख को एक इवेंट में लॉन्च किया था। तो चलाये जानते है की रिनो के आठवां सीरीज में क्या-क्या फीचर्स है जो इसे पहले के सीरीज से बहुत ही खास बनाता है। 

भारत में कब होगा लॉन्च और इसकी कीमत?

खबरों की माने तो भारत Oppo Reno Series 8, 18 जुलाई को ओप्पो फोन के एक इवेंट में लॉन्च कर दिया है।

OPPO Reno 8 (8GB +128GB) की कीमत ₹29,999 है और इसकी सेल 25 जुलाई से शुरू हो जाएगी, वही दूसरी तरफ OPPO Reno 8 Pro (12GB +256GB) की कीमत ₹45,999 है और इसे आप 19जुलाई से ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते है जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजन ।

Reno 8 और Reno 8 Pro का स्पेसिफिकेशन क्या है?

कंपनी के मुताबिक Reno 8 और Reno 8 Pro में पीछे (रियर) की तरफ ट्रिपल कैमरा है जिसमे 50MP का कैमरा मैन कैमरा+ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा + 2MP का मैक्रो कैमरा और आगे (फ्रंट) की तरफ 30MP का कैमरा दिया गया है।

Reno 8 में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज दूसरी तरफ Reno 8प्रो में 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मौजूद है।

बेहतर परफॉमेंस के लिए दोनो में MediaTek dimensity (CPU) का प्रोसेसर दिया गया है जिसमें 8 कोर है, और बेस्ट गैमिंग के लिए Arm का 3rd जेनरेशन का ग्राफिक कार्ड ARM MALI-G610 MC6 (GPU) दिया गया है। इन दोनों में आपको colourOS 12.1 देखने को मिलेगा।

Image credit :- OPPO

लंबे समय तक आप फोन को चला सके इसीलिए Reno 8 में 2200mAh और Reno 8 pro में 2185mAh का बैटरी दिया है, जो की 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

अगर दोनों के डिस्प्ले की बात करें तो reno 8 का डिस्प्ले साइज 6.4 इंच है, और reno 8प्रो का 6.7 इंच है। दोनों फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आते है और दोनो का स्क्रीन AMOLED है।

स्क्रीन सुरक्षा के लिया इन दोनों में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

डिस्प्ले पर फिंगरप्रिंट और फेस पासवर्ड से फोन के लॉक को अनलॉक भी किया जा सकता है।

इनकी साइज की बात करें तो, Reno 8 का लंबाई 16cm, चौड़ाई 7.34cm, मोटाई 0.76cm और वजन 179g है, वही पर Reno 8 प्रो का लंबाई 16.12cm, चौड़ाई 7.42cm, मोटाई 0.73cm और वजन 183g है।

Image credit :- OPPO

कनेक्टिविटी को देखे तो reno 8 एवं reno 8 pro में वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.3, GPS, वाईफाई tethering (wifi से इंटरनेट को शेयर कर सकते है), USB टाइप-सी, इयरफोन जैक टाइप-सी जैसे फीचर्स उपलब्द है।

Reno 8 एवं Reno 8 Pro 5G सपोर्ट में उपलब्ध है, 5G के साथ दोनों 4G, 3G, और 2G को भी सपोर्ट करते है,, इन दोनों में नैनो सिम को इंसर्ट किया जा सकता है और दोनो में ड्यूल सिम स्लॉट भी दिया गया है।

जहां Reno 8 शिमर ब्लैक और शिमर गोल्ड में आता है, वही Reno 8 प्रो ग्लेज्ड ग्रीन और गोल्डेज ब्लू कलर में देखने को मिलता है।

ध्यन्यवाद

 

लेखक के बारे मे :-

Abhishek Paswan is the owner and editor in chief of this website. He use to write  articles related to newly launched technologygadgets & internet information.

स्मार्ट लोगो के लिए Noise ने लॉन्च किया Smart Eyewear

स्मार्ट लोगो के लिए Noise ने लॉन्च किया Smart Eyewear

By  Abhishek Paswan   –   July 5, 2022

image credit:- Noise

विशेष बिंदु:-

  • Noise ने square और round फ्रेम में स्मार्ट ग्लासेस को लाँच किया है।
  • एक बार चार्ज करने के बाद, 9 घंटे    नॉनस्टॉप चला सकते है।

नमस्कार दोस्तों,

हाल ही में Noise ने भारत में स्मार्ट ग्लासेस को लाँच किया है, जिसका चर्चा पूरा दुनिया में हो रहा है, क्योंकि इसके फीचर्स बिल्कुल ही लाजवाब है। तो चलये जानते है की क्या खास है इस नोइस की इस स्मार्ट आईवियर में?

 

इसके फीचर्स क्या है ?

कंपनी के मुताबिक इसमें टेम्पल्स के पास स्पीकर दिया गया है जो की 16.2mm का है।

अच्छी कनेक्टिविटी की लिए इसमें ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है, जिसे आप एंड्रॉयड या फिर ios डिवाइसेज में चला सकते है और जिसका रेंज 10m तक है।

देखा जाए तो इसमें इंस्टा चार्ज का सपोर्ट भी दिया गया है, और इसका प्लेटाइम 9 घंटे नॉनस्टॉप है। नोएस ने स्मार्ट ग्लासेस को दो फ्रेम में लॉन्च किया है एक स्क्वेयर शेप में जिसका नाम है i1square और दूसरा राउंड शेप में जिसका नाम है i1round है।

स्मार्ट ग्लासेस में Blue light से फिल्टर ट्रांसपेरेंट लेंसेस दिया गया है, और इसके लेंस को बदला भी जा सकता है।

इस स्मार्ट ग्लास में वॉइस असिस्टेंट का फीचर्स भी दिया गया है, यानी आप इसमें एप्पल का Siri और गूगल का Google Asisstant भी इस्तेमाल कर सकते है।

टच कंट्रोल भी देखने को मिलता है जिसके जरिए वॉल्यूम कंट्रोल करना, कॉल को लेना या कट करना, आगे या पीछे गाने को करना या फिर वॉइस असिस्टेंट का इस्तेमाल करना।

image credit:- Noise

इसकी कीमत क्या है?

अगर इसकी कीमत की बात करें तो भारत में इसकी कीमत 6 हजार के करीब है, और आप इसे इसके ऑफिशियल वेबसाइट या फिर ऑनलाइन स्टोर जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकते है।

 

इसके टच-कंट्रोल को कैसे इस्तेमाल करें?

On या फिर off कैसे करें?     

न 🟢 करने के लिए स्मार्ट ग्लास के temples को खोले और ऑफ 🔴 करने के लिए temples को बंद करें।

वॉल्यूम कंट्रोल कैसे करें?

वॉल्यूम बढ़ाने 🔊 के लिए के लिए राइट साइड के टेम्पल्स पर टैप करते जाए, और अगर वॉल्यूम कम 🔉 करना हो तो लेफ्ट साइड के टेम्पल्स पर टैप करते जाए।

संगीत कंट्रोल कैसे करें?

गाना चलाने ▶️ या बंद ⏸️ करने के लिए कोई भी टेंपल पर दो बार टैप करें।

दूसरा गाना (next song) बजाने के लिए राइट साइड के टेंपल पर टच और होल्ड करें या फिर पहले वाले गाने (previous song) को बजाने के लिए लेफ्ट साइड के टेंपल पर टच और होल्ड करें।

कॉल कंट्रोल कैसे करें?

अगर कॉल को उठाना हो तो दो बार राइट या फिर लेफ्ट टेंपल पर टैप करें और अगर कॉल काटना हो तो दो बार राइट या फिर लेफ्ट टेंपल पर टैप करें ।

असिस्टेंट को कंट्रोल कैसे करें?

असिस्टेंट को एक्टिवेट करने के लिए लेफ्ट या राइट के टेंपल पर तीन बार टैप करें।

धन्यवाद 

लेखक के बारे मे :-

Abhishek Paswan is the owner and editor in chief of this website. He use to write  articles related to newly launched technologygadgets & internet information.