क्या आप JIO 5G का सेवा ले पाएंगे? अभी जाने

क्या आप JIO 5G का सेवा ले पाएंगे? अभी जाने

By Abhishek Paswan –  29 सितंबर, 2022

खास बातें:-

  • JIO 5G सेवा दीवाली के अवसर पर शुरू किया जा सकता है।
  • JIO 5G plans भी 4G plans की तरह सस्ते हो सकते हैं।

भारतीय बाजार 5G मार्केट से भर गया है यानी 5G मोबाइल फोन से, पर अभी भी 5G नेटवर्क भारत में उपलब्ध नहीं है, और जल्द ही 5जी सेवाएं हमें भारत में देखने को भी मिल सकता है। जिसे इस्तेमाल करने के लिए लोग भी काफी उत्सुक है। जिओ 5G कब लॉन्च करेगा? क्या जिओ भी 5G फोन बाजार में लाएगा? 

जिओ 5G कब लॉन्च होगा?

हाल ही में हुई 5G स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान जियो ने सबसे ज्यादा स्पेक्ट्रम खरीदे थे, इसका मतलब सीधा निकल कर आता है कि रिलायंस जिओ जल्द से जल्द 5G सेवाओं को भारत में लोगों के लिए उपलब्ध कराएगा। 

कंपनी में हुई वार्षिक जनरल मीटिंग (AGM) में जिओ अक्तूबर से भारत में अपनी 5जी सेवा शुरू कर सकता है वह भी दीवाली के अवसर पर।

क्या जिओ भी 5G फोन बाजार में लाएगा?

कंपनी के मुताबिक रिलायंस जिओ जल्द ही बाजार में अपना अफॉर्डेबल 5G फोन ला सकता है। खबरों की माने तो जिओ गूगल के साथ मिलकर 5G फोन का निर्माण कर रहा है, जो कि काफी सस्ता होगा। 

सूत्रों की माने तो जिओ 5G फोन एंड्रॉयड पर आधारित होगा, यह एक फुल टच स्क्रीन मोबाइल फोन होगा जिसमें आपको कैमरा, स्टोरेज, रैम, कॉलिंग जैसे वो सारे फीचर्स मिलेंगे जो कि एक एंड्रॉयड फोन में उपलब्ध होता है।

जिओ 5G plans क्या हो सकता है?

अभी तक ऑफिशियल जिओ ने कोई भी 5G प्लान लॉन्च नहीं किया है पर माना जा रहा है कि 5G प्लांस भी 4G प्लांस की तरह सस्ते होंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार 5G प्लांस का दाम 4G प्लांस के करीब होगा।

किन शहरों में जिओ 5G होगा लॉन्च? 

5G सेवाए आपको कुछ विशेष शहरों में ही देखने को मिलेगा जैसे कि मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली, चंडीगढ़, पुणे, कोलकाता इत्यादि शहर शामिल है।

धन्यवाद!

लेखक के बारे मे :-

Abhishek Paswan is the owner and editor in chief of this website. He use to write  articles related to newly launched technologygadgets & internet information.

भारत में अक्तूबर में दस्तक देगा 5G, जल्द उठा पाएंगे लाभ

भारत में अक्तूबर में दस्तक देगा 5G, जल्द उठा पाएंगे लाभ

By Abhishek Paswan –  26 सितंबर, 2022

खास बातें:-

  • एक अक्तूबर से भारत में 5G हो सकता है लाँच।
  • 5G का उद्घाटन करेंगे देश के पीएम।

खबरों की माने तो एक अक्तूबर से भारत में 5G लॉन्च हो सकता है, जिसको लेकर लोगों में काफी उत्सुकता भी है, क्योंकि 5G का इंतजार लोग काफी देर से कर रहे है। 5G से क्या कर सकते है?, 5G की स्पीड क्या होगी? 5G हम कब से अपने मोबाइल में इस्तेमाल कर पाएंगे? और भी बहुत कुछ…

एक अक्टूबर को क्या खास है?

एक अक्तूबर को ही IMC (Indian Mobile Congress 2022) का इवेंट छठवीं बार 1 से 4 अक्तूबर के बीच आयोजित होगा, जिसे  DOT (Department of Telecommunication) आयोजित करेगा, और उसी दिन हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 5जी का उद्घाटन भी करेंगे।इस इवेंट को दिल्ली में देख जा सकता है, जिसमें बहुत सारे लोग शामिल होंगे और सिर्फ प्रौद्योगिकी (technology) से सम्बन्धित जानकारियों को सांझा करेंगे। जल्द ही 5जी सेवाएं आपको अपने शेयरों में देखने को भी मिल सकती है।

किन-किन शहरों में लाँच होगा 5G सेवा?

5जी सेवा की बात करें तो आपको कुछ मुख्य शहरों में ही 5जी सेवा देखने को मिलेगी, जैसे की बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, पुणे, लखनऊ, गुड़गांव, चन्नई, अहमदाबाद, चंडीगढ़, कोलकाता, गांधीनगर इत्यादि शहर शामिल है। सूत्रों की माने तो 2023 तक पूरे भारत में 5G सेवाएं कोने-कोने तक पहुंचाया जा सकता है यानी 2023 तक 5G सेवाएँ आपके घर तक भी पहुंच चुके होंगे।

कोन-कोन सी कंपनी आपको देगी 5जी सेवा?

हाल ही में हुई 5G स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान बहुत सारे कंपनियों ने इस नीलामी में भाग लिया था। जिसमें रिलायंस जियो, भर्ती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अडानी नेटवर्क जैसे कंपनियां भी शामिल थी। देखा जाए तो 5जी सेवा को लाने की दौड़ में रिलायंस जियो और भर्ती एयरटेल सबसे आगे है, और माना जा रहा है की यही दोनों कंपनियां 5जी सेवा देश में जल्द ही शुरू कर सकते है।

5जी का स्पीड क्या होगा?

कंपनियों के अनुसार भारत में 5G का स्पीड 1GB प्रति सेकंड हो सकता है यानी आप कोई भी फिल्म को  मिनटों में डाउनलोड कर पाएंगे।

क्या हमें 5G नुकसान पहुंचा सकता है?

भारत में जो 5G का रेडिएशन होगा वह लोगो को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाएगा, क्योंकि कोई भी नई चीज लाँच करने से पहले उसका ट्राई लिया जाता है और 5G का ट्रायल भारत में लिया जा चुका है।

धन्यवाद!

लेखक के बारे मे :-

Abhishek Paswan is the owner and editor in chief of this website. He use to write  articles related to newly launched technologygadgets & internet information.

Instagram Stories में लिंक को कैसे add करें?

Instagram Stories में लिंक को कैसे add करें?

By Abhishek Paswan –  14 Sept. 2022

मस्कार दोस्तों,

आज हम जानेंगे की इंस्टाग्राम स्टोरी में लिंक को कैसे add कर सकते है। तो चलिए स्टेप वाइस स्टेप जानते है…

1. सबसे पहला स्टेप है, इंस्टाग्राम एप को ओपन कीजिए, ओपन करने के बाद आपको लेफ्ट साइड में ऊपर के तरफ स्टोरी का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक कीजिए।

2. दूसरा स्टेप है, स्टोरी वाले लोगो पर क्लिक करने के बाद, अपने जो भी स्टोरी बनाया है, उसे अपने गैलरी से सेलेक्ट कीजिए।

3. तीसरा स्टेप है, लिंक को एड करने के लिए स्टिकर वाले ऑप्शन पर क्लिक कीजिए, क्लिक करने के बाद लिंक सर्च करें, और फिर लिंक को सेलेक्ट करें।

4. चौथा स्टेप है, लिंक को सेलेक्ट करने के बाद यूआरएल (URL) में वेबसाइट का लिंक को लिखे और फिर शेयर पर क्लिक करें।

इस तरह से आप इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिंग को ऐड कर सकते हैं।

पड़ने के लिए धन्यवाद!

लेखक के बारे मे :-

Abhishek Paswan is the owner and editor in chief of this website. He use to write  articles related to newly launched technologygadgets & internet information.

जबरदस्त फीचर्स से लैस iPhone 14 हुआ लॉन्च,9 से प्री-बुकिंग शुरू

जबरदस्त फीचर्स से लैस iPhone 14 हुआ लॉन्च,9 से प्री-बुकिंग शुरू

By Abhishek Paswan –  9 Sept. 2022

Image credit :- Apple

विशेष बिंदु:-

  • iPhone 14 को दो कंफीग्रेशन में लाँच किया गया है iPhone 14 और iPhone 14 Plus
  • 12MP मैन कैमरा + 12MP अल्ट्रा वाइड ड्यूल कैमरा के साथ आता है।

7 सितंबर 2022 को apple ने एक इवेंट में iPhone 14 को लॉन्च किया, इस इवेंट में एप्पल ने iPhone 14 के दो कंफीग्रेशन लॉन्च किए है iphone 14 और iPhone 14 Plus, तो चलाए जानते है इसकी कीमत और फ्चर्स…

भारत में कब होगा लाँच?

7 सितंबर को एप्पल ने iPhone 14 को विश्व भर में लॉन्च कर दिया है, और इसे 9 सितंबर से प्री बुकिंग भी कर सकते है।

भारत में इसकी कीमत क्या है?

iPhone 14 की कीमत करीब ₹79,900 है और iPhone 14 Plus की कीमत करीब ₹89,900 है।

Image credit :- Apple

iPhone 14 का स्पेसिफिकेशन क्या है?

iPhone 14 में A15 बायोनिक चिप प्रोसेसर है, जो की 6 कोर के साथ आता है, और 5 कोर का GPU भी शामिल है, और ये iOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। 4GB रैम और तीन वेरिएंट वाले स्टोरेज 128GB, 256GB, 512GB में आता है।

तगड़ी बैटरी के साथ वायरलेस और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। iPhone 14 को पांच रंगो में लाया गया है मिडनाइट, पर्पल, स्टरलाइट, रेड और ब्लू। कैमरा की बात करें तो 12MP का मैन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड ड्यूल कैमरा देखने को मिलता है। 

इसकी लंबाई 5.78inch, चौड़ाई 2.82, मोटाई 0.31inch और वजन 172 ग्राम है, OLED डिस्प्ले के साथ 6.1 इंच स्क्रीन साइज और 2532×1170p रेजोल्यूशन दिए गया है। कंपनी के मुताबिक iPhone 14 में 5G कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ 5.3, GPS और NFC जैसे फीचर्स भी मौजूद है।

इसकी लंबाई 5.78inch, चौड़ाई 2.82, मोटाई 0.31inch और वजन 172 ग्राम है, OLED डिस्प्ले के साथ 6.1 इंच स्क्रीन साइज और 2532×1170p रेजोल्यूशन दिए गया है। कंपनी के मुताबिक iPhone 14 में 5G कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ 5.3, GPS और NFC जैसे फीचर्स भी मौजूद है।

Image credit :- Apple

iPhone 14 Plus का स्पेसिफिकेशन क्या है?

iPhone 14 plus में भी A15 बायोनिक चिप प्रोसेसर है, जो की 6 कोर के साथ आता है, और 5 कोर का GPU भी शामिल है, और ये iOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 4GB रैम और तीन वेरिएंट वाले स्टोरेज 128GB, 256GB, 512GB में उपलब्ध है।

दमदार बैटरी के साथ वायरलेस और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। iPhone 14 Plus को पांच रंगो में लॉन्च किया गया है मिडनाइट, पर्पल, स्टरलाइट, रेड और ब्लू। 12MP का मैन कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड ड्यूल कैमरा देखने को मिलता है।

इसकी लंबाई 6.33inch चौड़ाई 3.07, मोटाई 0.31inch और वजन 203 ग्राम है, OLED डिस्प्ले के साथ 6.7 इंच स्क्रीन साइज और 2778×1284p रेजोल्यूशन भी है। कंपनी के मुताबिक iPhone 14 Plus में 5G कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ 5.3, GPS और NFC जैसे फीचर्स दिया गया है।

बॉक्स में क्या है?

बॉक्स के अंदर iPhone 14, USB टाइप-C टू लाइटनिंग केबल, और कुछ डॉक्यूमेंटेशन भी देखने को मिलता है।

धन्यवाद!

लेखक के बारे मे :-

Abhishek Paswan is the owner and editor in chief of this website. He use to write  articles related to newly launched technologygadgets & internet information.

Google Web Story को वेबसाइट में कैसे लगाए?

Google Web Story को वेबसाइट में कैसे लगाए?

By Abhishek Paswan –  1 September, 2022

नमस्कार दोस्तों,

आज हम बात करने जा रहे है वेस्टोरीज (webstories) के बरे में, अपने स्टोरीज का नाम जरूर सुना होगा और अपलोड भी किया होगा इंस्टाग्राम, फेसबुक और भी बहुत जगह। स्टोरीज की तरह ही वेंसटरीज होता है.

जब हम कोई स्टोरी बना कर किसी वेबसाइट में अपलोड करते है तो उसे ही हम लोग वेबस्टोरी कहते है। तो चलाए जानते है की वेबस्टोरीज को आप अपने वेबसाइट पर कैसे लगा सकते है।

ध्यान दे :- इस ब्लॉग में हम आपको गूगल के प्लगिन वर्डप्रेस में इंस्टाल करके वेबस्टोरीज़ को लगाना सिखाएंगे।

1. सबसे पहला स्टेप है, गूगल के Plugin Google Webstories को wordpress में इंस्टाल करें। इंस्टाल करने के लिए वर्डप्रेस के Plugin menu में जाए और Add new पर क्लिक कर सर्च करें वेबस्टोरीज, सर्च करने के बाद वेबस्टोरीज के प्लगिन को इंस्टाल करें।

2. दूसरा स्टेप है, प्लगिन (plugin) इंस्टाल हो जाने के बाद, active पर क्लिक करें फिर plugin activate  हो जाएगा। Stories का मेनू वर्डप्रेस के main menu में देखने को मिलेगा उस पर क्लिक कीजिए।

3. तीसरा स्टेप है, यहां पर गूगल वेबस्टोरीज का प्लगिन ओपन हो जाएगा, एक बेहतरीन स्टोरी अपने वेबसाइट के लिए बना कर वेबस्टरी को अपने वेबसाइट में अपलोड कर दीजिए।

इन steps के मदद से आप भी अपने web story को गूगल वेब स्टोरी पर अपलोड कर सकते हैं।

धन्यवाद!

लेखक के बारे मे :-

Abhishek Paswan is the owner and editor in chief of this website. He use to write  articles related to newly launched technologygadgets & internet information.