GTA 6 India Release Date 2026 —कब, कहाँ और कितने में मिलेगा?

gta 6 preorder

GTA 6 India Release Date 2026 —कब, कहाँ और कितने में मिलेगा?

By Abhishek Paswan – 24 June 2026

gta 6 preorder

अगर आप GTA सीरीज़ के फैन हैं, तो आज का दिन आपके लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। Rockstar Games ने आधिकारिक तौर पर 25 जून 2026 से GTA 6 के Pre-orders शुरू कर दिए हैं। पिछले कई सालों से इस गेम का इंतज़ार कर रहे करोड़ों खिलाड़ियों के लिए यह सबसे बड़ी खबर है।

GTA 6 सिर्फ एक नया गेम नहीं है, बल्कि इसे गेमिंग इंडस्ट्री का अब तक का सबसे बड़ा लॉन्च माना जा रहा है। नए शहर, शानदार ग्राफिक्स, दो मुख्य किरदार, पहले से कहीं बड़ा ओपन वर्ल्ड और दमदार कहानी इसे इस साल का सबसे चर्चित गेम बना रहे हैं।

अगर आप भी GTA 6 खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस लेख में आपको Pre-order, कीमत, Release Date, Cover Art, Bonus, Story और बुकिंग का पूरा तरीका आसान हिंदी में मिलेगा।

GTA 6 Preorder कब शुरू हुआ?

Rockstar Games ने पुष्टि कर दी है कि GTA 6 के Pre-orders 25 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं।

अब खिलाड़ी अपने पसंदीदा प्लेटफॉर्म पर जाकर गेम को पहले से बुक कर सकते हैं। प्री-ऑर्डर करने का फायदा यह है कि लॉन्च वाले दिन आपको गेम तुरंत डाउनलोड करने का मौका मिलेगा। कई एडिशन में एक्सक्लूसिव बोनस भी दिए जा रहे हैं।

कहाँ से करें GTA 6 Pre-order?

GTA 6 को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बुक किया जा सकता है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म:

  • PlayStation Store
  • Xbox Store

ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेल स्टोर:

  • चुनिंदा गेमिंग स्टोर
  • अधिकृत ऑनलाइन रिटेलर्स

अगर आपने पहले से GTA 6 को Wishlist में जोड़ा हुआ है, तो आपको Pre-order शुरू होने का नोटिफिकेशन भी मिल जाएगा।

GTA 6 Preorder कैसे करें?

अगर आपने पहले कभी गेम प्री-ऑर्डर नहीं किया है, तो चिंता की बात नहीं है। इसे बुक करना काफी आसान है।

step1: PlayStation Store या Xbox Store खोलें।

step 2: Search में GTA 6 टाइप करें।

step 3: Standard Edition या Ultimate Edition में से अपनी पसंद का एडिशन चुनें।

step 4: Payment पूरा करें।

step 5: सफल भुगतान के बाद गेम आपकी Library में जुड़ जाएगा और लॉन्च वाले दिन डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

अगर आप फिजिकल डिस्क खरीदना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी गेमिंग स्टोर या भरोसेमंद ऑनलाइन रिटेलर से भी Pre-order कर सकते हैं।

GTA 6 की कीमत कितनी है?

इस बार Rockstar ने GTA 6 को दो एडिशन में लॉन्च किया है।

Edition कीमत
Standard Edition $79.99 (₹5,999)
Ultimate Edition $99.99 (₹7,499)

Ultimate Edition खरीदने वाले खिलाड़ियों को कई अतिरिक्त इन-गेम आइटम मिलेंगे, जिनमें एक्सक्लूसिव वाहन, हथियार, कॉस्ट्यूम और अन्य डिजिटल रिवॉर्ड शामिल हैं।

ध्यान दें: भारत में GTA 6 की कीमत PlayStation Store, Xbox Store, टैक्स (GST) और क्षेत्र के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। लॉन्च के समय भारतीय कीमत आधिकारिक रूप से दिखाई जाएगी।

Pre-order Bonus में क्या मिलेगा?

अगर आप लॉन्च से पहले GTA 6 बुक करते हैं, तो Rockstar कुछ खास डिजिटल बोनस भी दे रहा है।

Vintage Vice City Pack में शामिल हैं:

  • Classic Vice City Car
  • Personal Garage
  • Retro Outfits
  • Exclusive Weapon Skins
  • कुछ अतिरिक्त शुरुआती इन-गेम रिवॉर्ड

हालांकि अलग-अलग एडिशन में मिलने वाले बोनस अलग हो सकते हैं।

GTA 6 का नया Cover Art क्यों है खास?

Pre-order शुरू होने के साथ Rockstar ने GTA 6 का Official Cover Art भी जारी कर दिया है।

इस बार Cover Art में गेम के दोनों मुख्य किरदार Jason Duval और Lucia Caminos दिखाई देते हैं।

बैकग्राउंड में मॉडर्न Vice City, समुद्र किनारे का नज़ारा, स्पोर्ट्स कार, हेलीकॉप्टर, बाइक और नीयॉन लाइट्स दिखाई देती हैं। यह आर्टवर्क GTA की पहचान को बरकरार रखते हुए गेम के नए माहौल की झलक देता है।

Rockstar ने इस Artwork को हाई-क्वालिटी डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध कराया है

GTA 6 की कहानी क्या होगी?

GTA 6 की कहानी इस बार पहले से बिल्कुल अलग होने वाली है।

पहली बार GTA सीरीज़ में एक महिला मुख्य किरदार Lucia को शामिल किया गया है। उसके साथ Jason भी कहानी का अहम हिस्सा होगा।

दोनों मिलकर कई बड़े मिशनों को पूरा करेंगे और एक खतरनाक अपराधी दुनिया का सामना करेंगे।

कहानी की मुख्य बातें:

  • Jason और Lucia एक क्रिमिनल कपल हैं।
  • कहानी मशहूर Bonnie and Clyde से प्रेरित मानी जा रही है।
  • शुरुआती मिशनों में Jason, Lucia की मदद करता है।
  • खिलाड़ी कभी भी Jason और Lucia के बीच Character Switch कर सकेंगे।
  • गेम Leonida State और Vice City में सेट है।

इस बार कहानी पहले से ज्यादा इमोशनल, सिनेमैटिक और एक्शन से भरपूर होने की उम्मीद है।

GTA 6 में क्या नया देखने को मिलेगा?

Rockstar इस बार कई बड़े बदलाव लेकर आया है।

मुख्य फीचर्स:

  • पहले से कहीं बड़ा Open World
  • बेहतर AI सिस्टम
  • शानदार Graphics
  • नई Driving Physics
  • Realistic Weather
  • Dynamic NPC System
  • बड़ी संख्या में Side Missions
  • पहले से ज्यादा Interactive Map

इन सभी फीचर्स की वजह से GTA 6 अब तक का सबसे एडवांस GTA गेम माना जा रहा है।

GTA 6 कब रिलीज़ होगा?

Rockstar Games के अनुसार GTA 6 की आधिकारिक रिलीज़ डेट 19 नवंबर 2026 तय की गई है।

लॉन्च के समय यह गेम केवल इन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा:

  • PlayStation 5
  • Xbox Series X
  • Xbox Series S

फिलहाल PC Version की कोई आधिकारिक रिलीज़ डेट घोषित नहीं की गई है। उम्मीद है कि PC वर्ज़न बाद में लॉन्च किया जा सकता है।

क्या GTA 6 खरीदना सही रहेगा?

अगर आप Open World Games पसंद करते हैं, शानदार स्टोरी खेलना चाहते हैं और GTA सीरीज़ के फैन हैं, तो GTA 6 आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

Pre-order करने से आपको लॉन्च वाले दिन गेम तुरंत खेलने का मौका मिलेगा। साथ ही कुछ एक्सक्लूसिव बोनस भी मिलेंगे जो बाद में उपलब्ध नहीं हो सकते।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल?)

1. GTA 6 का Preorder कब शुरू हुआ?

GTA 6 के Pre-orders 25 जून 2026 से आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुके हैं।

2. GTA 6 की कीमत कितनी है?

Standard Edition की कीमत $79.99 और Ultimate Edition की कीमत $99.99 रखी गई है।

3. GTA 6 कब रिलीज़ होगा?

Rockstar Games के अनुसार GTA 6 की रिलीज़ डेट 19 नवंबर 2026 है।

4. GTA 6 किन plateform पर उपलब्ध होगा?

लॉन्च के समय GTA 6 PlayStation 5, Xbox Series X और Xbox Series S पर उपलब्ध होगा। PC वर्ज़न की अभी घोषणा नहीं हुई है।

5. GTA 6 Pre-order करने का क्या फायदा है?

Pre-order करने पर लॉन्च वाले दिन तुरंत गेम खेलने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा कुछ एडिशन के साथ Exclusive Bonus Rewards और डिजिटल आइटम भी दिए जाते हैं।

पड़ने के लिए धन्यवाद!

Recent Posts

About Author :-

Abhishek Paswan is the owner and editor in chief of this website. He use to write  articles related to newly launched technologygadgets & internet information.

GTA 6 का दूसरा ट्रेलर आया सामने, क्या है खास?

GTA 6 का दूसरा ट्रेलर आया सामने, क्या है खास?

By Abhishek Paswan –  7 May 2025

पिछले साल 2024 में GTA 6 का पहला ट्रेलर को रिलीज किया गया था इस ट्रेलर में दिखाया गया था कि जीटीए 6 2026 में रिलीज कर दिया जाएगा और gta 5 के 13 साल बाद GTA  सीरीज का छठा भाग देखने को मिलेगा। 

GTA 6 का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो चुका है इसमें देखने को मिल रहा है कि जीटीए 6 में बेहतरीन ग्राफिक्स के साथ काफी details मैं चीजों को देखने को मिलेगा, बड़ा मैप, कई सारे गाड़ियां, नई characters, और भविष्य में इस मैप को आगे और भी बढ़ाया जा सकता है  

GTA 6 के दूसरे ट्रेलर से या तो पता चल गया कि GTA 6 2025 में नहीं अब 2026 में रिलीज किया जाएगा जिसे लेकर गेमर्स भी इसकी आलोचना कर रहे हैं कि एक तो 13 साल बाद या गेम रिलीज होने जा रहा है और अब इसके लिए अभी एक साल और इंतजार करना पड़ेगा 

 GTA 6 ट्रेलर 2 में क्या-क्या दिखा?  

GTA 6 के दूसरे ट्रेलर में देखा जा सकता है कि गेम में female और male दोनों characters है, जिससे गेमर कैरेक्टर्स में स्विच कर सकते हैं, गेम को रियलिस्टिक बनाने के लिए हर एक चीज पर ध्यान दिया गया हैइस गेम में वाइस सिटी को दर्शाया गया है इससे या पता चलता है कि वाइस सिटी का मैप देखने को मिल सकता हैआखिर में ट्रेलर में देखा जा सकता है कि GTA 6 2026 में यानी 1 साल बाद रिलीज किया जाएगा। 

GTA 6 किन-किन प्लेटफार्म में लॉन्च होगा? 

कंपनी के मुताबिक GTA 6 गेम को सबसे पहले गेमिंग कंसोल यानी कि X Box और play station मैं लॉन्च किया जाएगा, और बाद में पर्सनल कंप्यूटर के लिए भी लॉन्च होगा। 

GTA 6 सबसे पहले किस पर खेल पाएंगे? 

ऐसा माना जा रहा है कि GTA 6 सबसे पहले Play Station पर रिलीज किया जाएगा 

GTA 6 क्या PC के लिए कब रिलीज होगा?  

Rockstar games की तरफ से ऑफीशियली अभी तक यह नहीं बताया गया है कि GTA 6 पीसी के लिए कब रिलीज किया जाएगा पर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 2026 में प्लेस्टेशन के लिए और एक साल बाद पीसी के लिए भी रिलीज कर दिया जाएगा 

पड़ने के लिए धन्यवाद!

Recent Posts

About Author :-

Abhishek Paswan is the owner and editor in chief of this website. He use to write  articles related to newly launched technologygadgets & internet information.

GTA 6 को लेकर खबरें हुई तेज, जल्द होगा लॉन्च

GTA 6 को लेकर खबरें हुई तेज, जल्द होगा लॉन्च

By Abhishek Paswan –  6 April 2025

Gta 6 अब तक की सबसे ज्यादा लोगों के लिए सबसे उत्सुक गेम बन चुका है, इसके लॉन्च date, की बात करें तो अभी तक कुछ भी ऑफीशियली रॉकस्टार के तरफ से ऐलान नहीं किया गया है पर माना जा रहा है कि जीटीए 6 कंसोल प्ले और प्लेस्टेशन पर 2000 के 2025 के अंतिम महीना में लॉन्च किया जा सकता है  

Gta 6 गेम लांच होने के बाद कई सारे नए अपडेट्स देखे जा सकते हैं high graphics के कारण गेम और भी रियलिस्टिक दिख सकता है, कंपनी का यह भी कहना है कि या गेम में फ्यूचर अपडेट्स भी देखने को मिलेंगे जिसमें मैप्स को और भी बढ़ाया जा सकता है 

Gta 5 गेम जो की 2013 में लॉन्च हुआ था उसके बाद gamers के लिए gta,6 एक दशक बाद लॉन्च किए जाने वाला गेम बन चुका है जो अभी भी डेवलपिंग स्टेज पर है और रॉकस्टार गेम की तरफ से कोई भी ऑफिशल लॉन्चिंग तारीख बताई नहीं गई है

हालांकि 2024 में लांच हुई जीटीए 6 का पहला ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है और लोग इसके दूसरे ट्रेलर का भी काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि किसी साल 2025 में इसका दूसरा ट्रेलर लोगों के सामने प्रस्तुत किया जा सकता है 

Gta franchise में GTA 6 गेम लोगों के लिए काफी मजेदार और रोमांचक भरा हो सकता है, Gta 6 मैं पहले जैसे चीट कोड होगा जिसके मदद से लोग नई-नई चीज कर पाएंगे जैसे कि किसी का गाड़ी को उड़ना, अपने stars को बढ़ाना जिससे पुलिस उनके तरफ आकर्षित होंगे या फिर अनेक तरह के  हथियारों को लाना 

GTA 6 किन-किन प्लेटफार्म में लॉन्च होगा? 

कंपनी के मुताबिक GTA 6 गेम को सबसे पहले गेमिंग कंसोल यानी कि X Box और play station मैं लॉन्च किया जाएगा, और बाद में पर्सनल कंप्यूटर के लिए भी लॉन्च होगा। 

GTA 6 का कीमत क्या होगा? 

GTA 6 की कीमत ₹6000 के करीब हो सकता है 

पड़ने के लिए धन्यवाद!

Recent Posts

About Author :-

Abhishek Paswan is the owner and editor in chief of this website. He use to write  articles related to newly launched technologygadgets & internet information.

GTA 6 का पहला Trailer हुआ रिलीज, जाने कब होगा लॉन्च

GTA 6 का पहला Trailer हुआ रिलीज, जाने कब होगा लॉन्च

By Abhishek Paswan –  06 December 2023

Image credit :- Rockstar Games

Rockstar Games ने GTA सीरीज का नेक्स्ट सीरीज GTA 6 का पहला ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इस ट्रेलर के लॉन्च होते हैं YouTube में व्यूज की बाढ़ आ गई है, और gta 6 का ट्रेलर top 3 में ट्रेंड भी हो रहा है।

Image credit :- Rockstar Games

GTA 6 का पहला ट्रेलर सामने आने के बाद जो अटकलें लगाई जा रही थी की, GTA 6 कब लॉन्च होगा?, Character मेल या फीमेल होगा? वह अब सब कुछ साफ हो गया है की GTA 6 2025 में लॉन्च होगा (सिर्फ playstation और Xbox सीरीज के लिए) और जिसमें मेल के साथ फीमेल कैरक्टर भी नजर आएगा।

Image credit :- Rockstar Games

Rockstar Games की माने तो पूरा गेम का लोकेशन “वाइस सिटी” फ्लोरिडा पर आधारित रहेगा और आने वाले अपडेट में इस गेम के लोकेशन को  बढ़ाया भी जाएगा।

कई साल से इंतजार कर रहे हैं gamers के लिए खुशखबरी है कि GTA 6 2025 तक लॉन्च हो जाएगा और दूसरी तरफ Rockstar ने PC gamers के लिए ऑफीशियली कोई भी एलान नहीं किया है।

गेम का ट्रैलर रिलीज होने के बाद काफी चीज़े सामने आए है जैसे की गेम की graphic बहुत बड़िया है, पहले के gta सीरीज गेम्स की तरह इस बार भी बाइक, कार्स, और ऐरक्राफ्टस नजर आएंगे, साथ ही साथ location जो पूरे गेम का ‘Vice city” होने वाला है उसे और भी extend किया जाएगा। 

पड़ने के लिए धन्यवाद!

Recent Posts

About Author :-

Abhishek Paswan is the owner and editor in chief of this website. He use to write  articles related to newly launched technologygadgets & internet information.

Rockstar Games ने GTA 6 रिलीज का किया एलन – इस दिन होगा रिलीज?

Rockstar Games ने GTA 6 रिलीज का किया एलन – इस दिन होगा रिलीज?

By Abhishek Paswan –  09 November 2023

Rockstar Games के सबसे मजेदार और प्रसिद्ध games GTA 5 और Red Dead Redemption जैसे वीडियो गेम्स हम सभी ने जरूर खेल है। हाल ही में Rockstar Games ने X (जिसे ट्विटर नाम से जानते है) में ट्वीट किया है कि जल्द ही GTA 6 का trailer 25वी सालगिरह के अवसर पर दिसंबर के शुरुआती दिनों में देखने को मिलेगा।

खबरों की माने तो Rockstar Games 2024 में GTA6 को ऑफीशियली रिलीज कर सकता है और हम सभी जानते हैं कि GTA Games बहुत ही बड़ा सीरीज है, जिसमें कई सारे मशहूर गेम GTA 3, GTA vice city, GTA SanAndreas, GTA 4 & GTA5 शामिल है।

GTA5 की रिलीज को देखे तो 17 सितंबर 2013 को हुआ था, और 10 साल बीत गया है और हमें कोई भी एक नया सीरीज देखने को नहीं मिला है। इसी चुपी को तोड़ते हुए Rockstar Games ने ऑफीशियली GTA 6 के रिलीज का एलान कर दिया है जिसे 2024 में PC, XBOX & PS पर रिलीज किया जाएगा।

कंपनी का मानना है कि जिस तरह से GTA  5 गेम ने विश्व भर में ताबड़तोड़ कमाई की है उसी तरह से GTA 5 का नेक्स्ट सीरीज GTA 6 और  भी बेहतरीन कमाई देगा।

पड़ने के लिए धन्यवाद!

Recent Posts

About Author :-

Abhishek Paswan is the owner and editor in chief of this website. He use to write  articles related to newly launched technologygadgets & internet information.